फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लगते ही होर्डिंग्स व बैनर उतरवाए

Sun, 10 Mar 2019 11:40 PM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
आचार संहिता लगने पर बिजनौर में नगरपालिका चौक पर नेताओं के होर्डिंग्स हटवाते एसडीएम व सीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में चुनाव आचार संहिता लगते ही राजनीतिक दलों के पोस्टर व होर्डिंग्स प्रशासन ने उतरवाने शुरू कर दिए हैं। रविवार शाम कई जगह से होर्डिंग्स व पोस्टर उतरवाए गए।
विज्ञापन





एसडीएम बृजेश सिंह, सीओ सिटी अरुण कुमार, तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका चौक से होर्डिंग्स आदि हटवाने का काम शुरू किया गया। सिविल लाइन, शास्त्री चौक, जजी चौक आदि स्थानों से होर्डिंग्स उतरवाकर जब्त कर लिए गए। जेसीबी से होर्डिंग्स फाड़ दिए गए। दीवारों पर चिपके पोस्टर भी फाड़ दिए गए। नगर पालिका की टीम ने इस सामग्री को कब्जे में ले लिया। एसडीएम बृजेश सिंह ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। किसी भी तरह की राजनीतिक सामग्री सार्वजनिक रूप से लगने नहीं दी जाएगी। कहा कि राजनीतिक सामग्री लगाने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। सभी जिलेवासी आचार संहिता का पालन कराने में प्रशासन का सहयोग करें।  उधर, नजीबाबाद में  आचार संहिता लगते ही एसडीएम उमेश कुमार मिश्र, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल के नेतृत्व में माल गोदाम चौराहे, रेलवे स्टेशन चौराहे से राजनीतिक पार्टियों के पोस्टर, बैनर हटाने का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रशासन ने राजनीतिक दलों द्वारा चप्पे-चप्पे पर लगाए गए पोस्टर ,बैनर हटाए। एसडीएम उमेश कुमार मिश्र नेतृत्व में नगर पंचायत साहनपुर, नगर पंचायत जलालाबाद में भी राजनीतिक पोस्टर हटाने का अभियान चलाया गया। एसडीएम उमेश कुमार मिश्र ने बताया आचार संहिता का किसी भी प्रकार का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।




उन्होंने कहा कि यदि किसी भी राजनीतिक दल के पोस्टर, बैनर या वॉल पेंटिंग पाई जाती है तो संबंधित पार्टी के नेताओं के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दल के नेताओं से अपनी-अपनी प्रचार सामग्री स्वयं हटाने के सख्त निर्देश दिए। अफजलगढ़ में चुनाव आचार संहिता लगते ही पालिका सफाई निरीक्षक राजवीर सिंह ने टीम के साथ नगर के चौराहे, बस स्टैंड  व गली मोहल्लों से पोस्टर होर्डिंग आदि उतरवाए। टीम में शामिल अधिकारियों ने चेताया कि यदि किसी ने दोबारा पोस्टर लगाने का प्रयास किया तो कार्रवाई होगी। टीम ने कालागढ रोड, होली चौक ,बस स्टैंड, जसपुर मार्ग आदि से पोस्टर उतरवाए। टीम में संजय कुमार, रोबिन अग्रवाल, साबिर ,रोहिताश पंवार,मोहम्मद  इब्राहिम, आदि रहे। धामपुर में भी एसडीएम के निर्देशन में सार्वजनिक स्थानों पर लगे सभी प्रकार के पोस्टरों को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें