अफजलगढ़ में सड़क किनारे गड्ढे में पलटा टैंकर। संवाद
अफजलगढ़। अफजलगढ़-जसपुर मार्ग पर शनिवार रात रहमान टाइल्स के पास मोड़ पर टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक सत्यपाल (32) पुत्र रामपाल तथा क्लीनर रोबिन (22) पुत्र इंद्रपाल निवासी गांव पीपली थाना टांडा जिला रामपुर की मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर के केबिन को काटकर चालक और क्लीनर को बाहर निकलवाया।
चालक और क्लीरर टैंकर में कार्बन डाइऑक्साइड गैस लेकर काशीपुर से हरिद्वार जा रहे थे। शनिवार की रात जसपुर मार्ग पर रहमान टाइल्स के पास मोड़ पर टैंकर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना में चालक व क्लीनर दोनों टैंकर के केबिन में फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष रामप्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और केबिन काटकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने सत्यपाल और रोबिन को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। दुर्घटना में टैंकर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। टैंकर में कार्बन डाइऑक्साइड गैस भरी हुई थी। गनीमत रही कि उस समय उधर से कोई अन्य वाहन नहीं गुजरा। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है।
अफजलगढ़ में सड़क किनारे गड्ढे में पलटा टैंकर। संवाद
अफजलगढ़ में सड़क किनारे गड्ढे में पलटा टैंकर। संवाद