फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। मुरादाबाद सड़क पर ग्राम सुल्तानपुर के पास बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे कार की टक्कर से स्कूटी सवार अमन (25) पुत्र गफ्फार निवासी मोहल्ला पटवारियान, कस्बा व थाना स्योहारा की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अमन अपने साथी उवैश (18) पुत्र रिहान के साथ स्कूटी से सहसपुर से स्योहारा की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उवैश को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गई। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। उवैश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, कार चालक की तलाश के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें