फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से टकराई कार, हादसे में एक युवक की मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद मार्ग से वाहनों को हटाकर कब्जे में लेती पुलिस - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
डंपर से टकराई कार, हादसे में एक युवक की मौत
विज्ञापन

शेरकोट/धामपुर। शेरकोट में चुंगी नंबर पांच के पास बुधवार रात करीब 11 बजे बालू से भरे डंपर से मारुति सियाज कार टकरा गई। हादसे में कार सवार मोनू उर्फ भूपेंद्र (24) की मौत हो गई, उनके चार अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मोनू हल्दौर के मोहल्ला होली चौक भूड़ का रहने वाला था। हादसे में इसी मोहल्ले के सौरभ, मयंक चौहान, मोहल्ला रहीशान निवासी वैभव कुमार नागर और सुल्तानपुर आबाद निवासी विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें पहले धामपुर सीएचसी पर लाया गया, वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार भाजपा की मंडल इकाई के कोषाध्यक्ष ऋषभ रस्तोगी की बताई जा रही है। ऋषभ रस्तोगी का कहना है कि ये बुधवार शाम अफजलगढ़ किसी कार्य से जाने की बात कहकर कार ले गए थे। हादसे के वक्त ये अफजलगढ़ की ओर से आ रहे थे। शेरकोट में चुंगी नंबर पांच के पास हाईवे 74 पर सड़क किनारे डंपर बालू उतार रहा था, इस दौरान तेज रफ्तार पर कार डंपर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मृतक फाइल फोटो मोनू चौहान- फोटो : DHAMPUR

शेरकोट हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन- फोटो : DHAMPUR

घायल से पूछताछ करते दरोगा- फोटो : DHAMPUR

हादसे में घायल युवक- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें