फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित-मुस्लिमों का गठजोड़ होने पर पिछड़े भी आएंगे साथ : इमरान मसूद

विज्ञापन
बिजनौर में बसपा कार्यालय कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
दलित-मुस्लिमों का गठजोड़ होने पर पिछड़े भी आएंगे साथ : इमरान मसूद
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा को हराने के लिए दलित और मुस्लिमों को एक साथ आना होगा। दलितों और मुस्लिमों के गठजोड़ से पिछड़े भी आ जाएंगे। यह बात एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे इमरान मसूद ने कही।
बृहस्पतिवार को बसपा कार्यालय पर एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें शामिल हुए प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश इमरान मसूद ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि निकाय चुनाव ही नहीं, हम साल 2024 और 2027 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बहन मायावती के हाथों को मजबूत बनाएंगे। कहा कि पूर्व सीएम मायावती के सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के नारे को चरितार्थ करेंगे। कहा कि सबसे पहले दलित और मुस्लिम को एक होना होगा। फिर पिछड़े भी साथ आएंगे। जिसके बाद जीत से कोई नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन

कहा कि यूपी में खराब नतीजे आए हैं। अगर मुस्लिमों ने बसपा को वोट दिया होता, तो उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनती। भाजपा सरकार में मुस्लिमों का उत्पीड़न हो रहा है। सभी की समझ में आ गया है कि सपा और कांग्रेस में भी भला नहीं होगा। सांसद गिरीश चंद ने कहा कि मुस्लिमों को शिक्षा व रोजगार दिलाने, मदरसों को मान्यता दिला कर वित्तीय सहायता दिलाने आदि का काम बसपा सरकार में ही किया गया है।
विज्ञापन

सम्मेलन में सांसद गिरीश चंद, पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी, जाफर मलिक, धनीराम सिंह पूर्व मंत्री, दीपक कुमार सिंह , दिलीप कुमार सिंह उर्फ पिंटू , मांगेराम कश्यप जॉन इंचार्ज मुरादाबाद, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सागर, ब्रह्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें