फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - ओवर लोडिंग से निपटने के लिए बढ़ेगी बिजलीघर की क्षमता

Sun, 26 Feb 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 200 एमवीए का रखा जाएगा एक और ट्रांसफार्मर, 28 को कई फीडर की आंशिक रूप रह सकती है आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ओवरलोडिंग से निजात और निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए 400 केवी उपकेंद्र नहटौर (स्वाहेड़ी) की क्षमता वृद्धि की जा रही है। इस उपकेंद्र पर 28 फरवरी को एक और 200 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा।
जिले के 132 केवी बिजलीघरों को बिजली आपूर्ति के लिए 400 केवी उपकेंद्र नहटौर (स्वाहेड़ी) एवं डिंगरपुर (नहटौर) उपकेंद्र से आपूर्ति होती है। वर्तमान में इस उपकेंद्र स्वाहेड़ी पर 200-200 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। गर्मी के दिनों में बिजली की मांग बढ़ जाती है। ओवरलोडिंग से निजात और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए स्वाहेड़ी बिजलीघर की क्षमतावृद्धि की जा रही है। अधिशासी अभियंता विद्युत पारेषण अकील अहमद ने बताया कि निर्बाध आपूर्ति बनाएं रखने के लिए 400 केवी उपकेंद्र नहटौर (स्वाहेड़ी) की क्षमतावृद्धि की जा रही है। इस बिजलीघर पर 200 एमवीए का एक और नया परिवर्तक ( ट्रांसफार्मर) लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता विद्युत पारेषण अकील अहमद ने बताया कि 400 केवी उपकेंद्र नहटौर (स्वाहेड़ी) नया ट्रांसफार्मर रखा जाने से वहां से संंचालित होने वाले 132 केवी के 28 फरवरी को जंपर खुले अर्थात शटडाउन रहेगा। इस कारण सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक छह घंटे की अवधि में बिजनौर, किरतपुर, चंदक, चांदपुर, ताजपुर, जलीलपुर व मोरना उपकेंद्रों से पोषित 33 केवी फीडरों की आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती है। जिसकी पूर्ति रोस्ट्रिंग समयावधि में करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें