फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - तहसील और विद्युत निगम के बीच होगा फाइनल मैच

Sun, 26 Feb 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में एनपीएल के फाइनल में प्रवेश पर खुशी मनाती तहसील प्रशासन टीम।
विज्ञापन
एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट - विद्युत निगम ने बार एसोसिएशन और तहसील प्रशासन ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय को हराया
विज्ञापन

फोटो - 26एनजेडबी04ए, 04बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच तहसील प्रशासन और विद्युत विभाग की टीम के बीच खेला जाएगा। सेमिफाइनल मुकाबले में विद्युत निगम ने बार एसोसिएशन को और तहसील प्रशासन ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय को पराजित कर फाइनल मैच में प्रवेश किया।
एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमिफाइनल मैच साहू जैन कॉलेज में रविवार को खेले गए। पहले सेमिफाइनल में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए बार एसोसिएशन के कप्तान वसीम अहमद के नेतृत्व में फिरोज ने 97 रन बनाए। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 245 रन बनाए। रोहित ने 48 रन और यशवंत ने 30 रन का योगदान दिया। अंपायर संतोष और फाजिल अली की देखरेख में लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्युत निगम की टीम ने शुरुआती ओवर में मैच पर पकड़ बनाते हुए पांच विकेट खोकर जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन

कप्तान दीपक कुमार ने सर्वाधिक 85 रन और मो. फहीम ने 81 रन बनाए। फहीम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा सेमिफाइनल तहसील प्रशासन और सब रजिस्ट्रार टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सब रजिस्ट्रार टीम 16 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। औवेस ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। तहसील प्रशासन की ओर से संदीप खारी और संदीप कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। दिनेश कुमार ने दो विकेट लिए। तहसील प्रशासन के कप्तान एसडीएम विजय वर्धन तोमर के नेतृत्व में टीम ने मात्र दो विकेट खोकर 130 रन बनाने के साथ फाइनल में प्रवेश किया। तहसील प्रशासन की ओर से संदीप खारी ने तूफानी पारी खेलते हुए 73 रन बनाए। तहसील प्रशासन की ओर से दीपक ने 23 और दिनेश ने 24 रन का योगदान दिया। संदीप खारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

मैच की कमेंट्री मो. अहसान और तसलीम अहमद ने की। नगर पंचायत साहनपुर के चेयरमैन मेराज अहमद ने विजेता टीमों को बधाई दी। मैच आयोजक मो.नासिर, अल्ताफ अहमद, अहसान अंसारी, संजय अग्रवाल ने स्कोरर विक्की और अंपायरों का आभार व्यक्त किया। एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल पांच मार्च को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें