फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी और दुर्गंध के बीच से गुजरेंगे कांवडिए

Tue, 06 Feb 2018 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग से गुजरते कांवड़िए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के हल्दौर के नहटौर-चांदपुर की हालत जर्जर होने से हरिद्वार से जल भरकर लाने वाले कांवड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही सड़क किनारे पड़ी गंदगी से आने वाली दुर्गंध को झेलना पड़ेगा। मार्ग की जर्जर हालत शीघ्र ठीक न होने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। 14 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। हर साल हरिद्वार से अलीगढ़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, गजरौला, जोया, मुरादाबाद आदि क्षेत्रों के लाखों कांवड़िया नहटौर- चांदपुर पैजनियां से होकर गुजरते हैं। करीब 23 किलोमीटर लंबा यह मार्ग कई वर्षों से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ पड़ा है। सड़क के किनारे स्थित पैजनियां, मलपुरा, भवानीपुर, जमालपुर, मीमला मुस्तफाबाद, सदरूद्दीन नगर, करनपुर गावड़ी, खेड़की आदि गांवों में सड़क किनारे कुछ लोगों ने कूड़ियां डाल रखी हैं। कूड़ियां डालने से मार्ग तंग हो गया है। साथ ही कूड़ियों से दुर्गंध आती रहती है। प्रशासन की अनदेखी से मार्ग पर कांवड़ियों के लिए कोई इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में कांवड़ियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामवासी बशेश्वर दयाल, सुधांशु त्यागी, मोहित कुमार, आदि ने प्रशासन से कई बार मार्ग की हालत ठीक कराने व कांवड़ियों को उचित सुविधाएं दिलाने की मांग की। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी यूपी के महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि कांवड़ियों के लिए मार्ग का तीन दिन के भीतर दुरुस्त नहीं होता है तो संगठन आंदोलन करेगा। उधर, चांदपुर एसडीएम शिशिर कुमार ने कहा कि चांदपुर से पैजनियां मार्ग की हालत ठीक है। पैजनियां से नहटौर मार्ग शीघ्र ठीक करा दिया जाएगा। बदहाल मार्गों से गुजरेंगे कांवड़िए अफजलगढ़। हरेवली के दौलत सिंह, महेंद्र सिंह, राजकिशोर आदि का कहना है कि हरेवली-अफजलगढ़ मार्ग दशकों से बदहाल हालत में है। हर साल गैर प्रदेशों के हजारों कांवड़िए इस मार्ग सें होकर गुजरते हैं। इस मार्ग होकर शिव कांवड़िए नेपाल की सीमा तक जाते हैं। छह सात दिन तक कांवड़ियों का रैला चलता रहता है। दर्जनों स्थानों पर कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की जाती है। लेकिन आज तक इस मार्ग का निर्माण नहीं हो सका। लोनिवि व जनप्रतिनिधियों ने इस मार्ग की कभी सुध नहीं ली। पूरा मार्ग पथरीला है। जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश पड़ने पर गड्ढों में पानी भर जाती है। ऐसे में कांवड़ियों को और ज्यादा परेशानी होती है। उधर, एसडीएम आजाद भगत सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर शीघ्र मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें