फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों का निजीकरण के विरोध में कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कर्मियों का निजीकरण के विरोध में कैंडल मार्च
विज्ञापन

बिजनौर। बिजली कर्मचारियों व अभियंताओं ने निजीकरण के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। सरकार से प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की गई।
जिला मुख्यालय पर बिजली कर्मचारी तथा अभियंता ट्रांसमिशन डिवीजन पर इकट्ठा हुए। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार, अफजाल अहमद, अमरजीत यादव, हरिनाथ वर्मा, कुंवर शर्मा, संजीव कुमार, जसवीर सिंह, नवीन सिंह, अमित कुमार ने फैसले को कर्मचारी विरोधी बताया। कर्मचारियों का करो या मरो का लिए आह्वान किया। कहा 29 सितंबर से कार्य बहिष्कार शाम दो से पांच बजे तक है। कर्मचारियों ने शहीदे आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कैंडल मार्च शुरू हुआ जो डिस्ट्रीब्यूशन डिवीजन पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें