फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री भगत सिंह सेवा संस्थान ने मनाया भगत सिंह का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
जयंती पर भगत सिंह को किया नमन
विज्ञापन

नजीबाबाद। श्री भगत सिंह सेवा संस्थान जट्टीवाला की ओर से सरदार भगत सिंह का जन्मदिन मनाया गया।
संस्थान के संरक्षक हरप्रीत सिंह संध के नेतृत्व में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर राष्ट्रीय एकता से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर मास्टर हुकुम सिंह, प्रधानाचार्य पुनीत कुमार कौशिक, जसवीर सिंह ने भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। सरदार महेंद्र सिंह के संचालन में आयोजित भगत सिंह जन्मोत्सव पर हरनाम सिंह, हरप्रीत सिंह, नवदीप कुमार, गुरुवंत सिंह, मानसी सहित अनेक युवाओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं श्री गुरुनाम सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भगत सिंह को श्रद्धांजलि देकर उन्हें पुण्य स्मरण किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष परमजीत सिंह, सुखवंत सिंह, सुमित दुबे, आयुष त्यागी, बलविंदर सिंह, सुनील कुमार, सुदेश सिंह ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें