फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अभ्यर्थियों ने बताया प्रश्नपत्र सरल, चेहरे पर दिखी खुशी

विज्ञापन
बिजनौर में प्रवक्ता भर्ती की परीक्षा देकर बाहर केपीएस इंटर कॉलेज से बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) पद भर्ती के लिए परीक्षा हुई। रविवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को सरल और पाठ्यक्रम आधारित बताते हुए अच्छे अंक प्राप्त होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के अनुसार गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी तथा सामान्य ज्ञान से जुड़े अधिकांश प्रश्न सीधे और सहज थे। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रश्नपत्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तुलना में भी आसान रहा। उनका मानना है कि अच्छी तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा काफी लाभदायक साबित होगी।
3647 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता (महिला/पुरुष) राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा 2025 के लिए 5242 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक 12 परीक्षा केंद्रों पर हुई लिखित परीक्षा में 1595 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इनमें से 3647 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में 30.43 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान माध्यमिक शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें