फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी किसान संगठनों से एकजुट होने का आह्वान

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम चकगढ़ी में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सभी किसान संगठनों से एकजुट होने का आह्वान
विज्ञापन

छाछरी मोड़। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन मंत्री कैलाश लांबा ने सभी किसान संगठनों से संगठित होकर किसानों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के संगठन मंत्री कैलाश लांबा की अध्यक्षता में गांव चकगढ़ी में पूर्व ग्राम प्रधान घासीराम के आवास पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें कैलाश लांबा ने कहा कि गन्ने की फसल का उचित दाम व भुगतान समय पर नहीं मिलने से जिले का किसान त्रस्त हैं। भुगतान नहीं मिलने से किसान अपना बिजली बिल, क्रेडिट कार्ड सहित अन्य बकाया समय पर जमा नहीं कर पा रहा है। कर्ज जमा नहीं कर पाने की स्थिति में किसानों की आरसी काटी जा रही है, बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कर्ज जमा करने पर कई गुना ब्याज देना पड़ रहा है। ब्याज के बोझ में दबकर किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक में मूलचंद चौधरी, विजय पाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, ऋषि पाल सिंह, सहदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें