फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादा गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए चार पिंजरे

विज्ञापन
मंडावर क्षेत्र के ग्राम मौहंडिया में गुलदार को पकड़न के लिए पिंजरा लगाती वन विभाग की टीम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
मादा गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए चार पिंजरे
विज्ञापन

बिजनौर। गांव मोहंडिया के पास लगातार खौफ का पर्याय बनी मादा गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने मुख्य वन संरक्षक से उसे ट्रैंकुलाइज करने की अनुमति ली है। गुलदार को पकड़ने के लिए मोहंडिया गांव के जंगल में चार पिंजरे भी लगाए गए हैं। मादा गुलदार की हर गतिविधि को देखने के लिए वन विभाग की तीन टीमें गांवों में मुस्तैद हैं। कहीं भी गुलदार के दिखने की सूचना पर टीम तुरंत मौके पर जाकर जांच करती है।
पिछले एक माह में मादा गुलदार पांच लोगों को मार चुका है। गांव असगरपुर व मोहंडिया के पास मिले पदचिह्न मादा गुलदार के ही मिले हैं। दोनों पदचिह्न एक दूसरे से मैच भी हो रहे हैं। मादा गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने एड़ीचोटी के जोर लगा रखे हैं। मोहंडिया में बृहस्पतिवार को गुलदार द्वारा शफीक को मारने के दिन से ही विभाग ने गांव के जंगल में पिंजरा रखवा दिया था, लेकिन अब तक गुलदार उनके शिकंजे में नहीं फंसा है। मादा गुलदार हर दिन अपनी लोकेशन बदल रही है। वह कभी गांव रतनपुर की ओर दिखती है तो कभी महेश्वरी के जंगल में। मादा गुलदार दिन में हर रोज अपनी लोकेशन बदल रही है। दिन में महेश्वरी के जंगल में केवल एक ही बार मादा गुलदार दिखी है। वह बाद में दिन में महेश्वरी व रतनपुर के जंगल में दिखी है। गुलदार को पकड़ने के लिए अब वन विभाग ने मोहंडिया के आसपास करीब चार जगह पर पिंजरे लगाए हैं। पिंजरों को गांव के चारों कोनों की ओर जंगल में रखा गया है। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि गुलदार किसी भी ओर जा सकती है। ऐसे में उसे पकड़ने के लिए गांव के चारों ओर पिंजरे लगाए जा रहे हैं। अगर गुलदार पिंजरों में नहीं फंसता है तो उसे ट्रैंकुलाइज किया जाएगा। इसके लिए मुख्य वन संरक्षक को पत्र लिखकर अनुमति ली जा रही है।
विज्ञापन

बकरी से ललचाया जाएगा गुलदार को
वन विभाग अब तक मादा गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरों में मुर्गी को रख रहा था, लेकिन अब गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरों में जिंदा बकरी को रखा जाएगा। बकरी से ही गुलदार को ललचाया जाएगा।
विज्ञापन

ले रहे शासन से अनुमति
डीएफओ डा.एम सेम्मारन के मुताबिक गुलदार को पकड़ने के लिए चार पिंजरे लगाए गए हैं। गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने की अनुमति के लिए शासन को पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें