फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया

Tue, 02 May 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव शाहपुरजमाल में पिंजरा लगाते वन विभाग की टीम।
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव शाहपुरजमाल में लगातार गुलदार की आमद के चलते ग्रामीण भयभीत है। जिसके बाद वन विभाग व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ पीलीभीत टाइगर रिजर्व सहित कानपुर जू की ट्रैंक्यूलाज टीम मौके पर पहुंची। गांव में पिंजरा व ट्रैप कैमरे लगाए गए।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम शाहपुरजमाल में गुलदार के गाय पर हमला कर मौत के घाट उतार देने व लगातार आमद के बाद वन विभाग सहित डब्ल्यूडब्ल्यूएफ पीलीभीत टाइगर रिजर्व तथा कानपुर जू की ट्रैंक्यूलाज टीम के विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। किसान राजकुमार के खेत का निरीक्षण कर संभावित गुलदार क्षेत्र में पिंजरा व ट्रैप कैमरे लगाए। इसके अलावा डब्ल्यूडब्ल्यूएफ पीलीभीत टाइगर रिजर्व रेस्क्यू टीम व कानपुर जू के विशेषज्ञों ने आसपास व क्षेत्र में कांबिंग कर गुलदार की तलाश की। इस अवसर पर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ टीम पीलीभीत रिजर्व टाइगर के विशेषज्ञ काेआर्डिनेटर प्रेम सिंह मौर्य, बाघ मित्र महेन्द्रपाल सिंह व दयाराम सिंह तथा कानपुर जू की ट्रैंक्यूलाज टीम के डाॅ. नासिर , जतिन तिवारी व धर्मेन्द्र सिंह के अलावा वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप शर्मा, वन दरोगा जगत सिंह राणा, श्यामलाल यादव धर्मेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें