फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी के तेवर हुए ढीले

Tue, 02 May 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजनौर में सोमवार को 24.6 एमएम वर्षा हुई दर्ज
विज्ञापन

- अधिकतम तापमान में हुई 6.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। बिजनौर में सोमवार को 24.6 एमएम वर्षा दर्ज हुई। वहीं बारिश होने से गर्मी के तेवर भी ढीले पड़ गए। एक दिन में अधिकतम तापमान में 6.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। बारिश होने से लोगों को दोबारा फरवरी जैसी ठंड का अहसास होने लगा है।

बिजनौर में पिछले चार दिनों से मौसम का रुख बदल गया है। बृहस्पतिवार से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शनिवार को भी पूरे दिन मौसम खराब रहा। सोमवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे बारिश दोबारा शुरू हो गई। बारिश होने से एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर फसल भी प्रभावित हुई है। सोमवार को बिजनौर में 24.4 एमएम वर्षा हुई। सुबह से लगातर पड़ रही बारिश दोपहर करीब ढाई बजे बारिश बंद हुई। बारिश बंद होने के बाद शाम के समय बाजारों में चहल-पहल दिखाई दी।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा था। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी बारिश की संभावना है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन


साल 2020 के बाद मई में हुई जमकर बारिश
मौसम का मिजाज हर समय बदल रहा है। हर साल मई के महीने में बारिश होती है। जिससे गर्मी का प्रकोप कम हो जाता है। मगर बीते साल से मई में बारिश नहीं हुई। साल 2020 में मई महीने में 28.4 एमएम वारिश दर्ज हुई थी। मगर साल 2023 में मई के पहले ही दिन जमकर बारिश हुई। जिससे ठंड बढ़ गई। इस साल मई के पहले ही दिन 24.6 एमएम वर्षा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें