फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर में मध्य गंगा नहर पटरी पर बनेगा बाईपास, भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिजनौर बैराज के पास से शुरू होकर निकलेगा विदुर कुटी के पास
विज्ञापन

-11 किलोमीटर लंबे बाईपास निर्माण से घट जाएगी दस किलोमीटर की दूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो बिजनौर शहर को एक और बाईपास की सौगात मिलने जा रही है। दरअसल, मध्य गंगा नहर पटरी पर टू लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह बाईपास बिजनौर शहर से बाहर बाहर चांदपुर और नूरपुर रोड पर ट्रैफिक को निकाल देगा। फिलहाल प्रस्ताव भेजा जा चुका है, जिसके अनुमोदन का इंतजार है।
एक दशक पहले बिजनौर बैराज से मध्य गंगा नहर फेज टू का निर्माण कराया गया। यह नहर मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर बैराज के पास से बिजनौर चांदपुर मार्ग पर विदुरकुटी के निकट जाकर निकल रही है। अब 11 किलोमीटर लंबी इस नहर की बाईं पटरी को बाईपास बनाने की तैयारी है। जिस पर सात मीटर चौड़ी टू लेन सड़क बनाने की योजना है। इसमें 45 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन


बिजनौर शहर में घट जाएगा ट्रैफिक का बोझ
मुजफ्फरनगर की ओर से मुरादाबाद या चांदपुर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को बिजनौर शहर में आने की जरुरत नहीं पड़ेगी। बाईपास बन जाने के बाद शहर में आने के बजाए यह सीधे विदुरकुटी की ओर चला जाएगा। इससे बिजनौर शहर की चक्कर रोड पर भी वाहनों का बोझ कम हो जाएगा और जाम से मुक्ति मिलेगी। बढ़ते ट्रैफिक के बोझ का हवाला देते हुए ही इस बार तीसरी बार इस प्रस्ताव को भेजा गया है।
विज्ञापन


चांदपुर रोड से सीधे जुड़ जाएगी नूरपुर रोड
बैराज से नहर बाईपास होते हुए ट्रैफिक को नूरपुर मुरादाबाद रोड पर ले जाने के लिए गंज से फतेहपुर होते हुए हल्दौर तक जाएगा। क्योंकि हल्दौर से फतेहपुर हुए दारानगर गंज तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण होगा। अभी तक गंज से हल्दौर रोड सिर्फ तीन मीटर चौड़ी है। इसके चौड़ीकरण का स्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया है। 15 किलोमीटर लंबी यह सड़क दो दर्जन से अधिक गांवों को भी स्टेट हाईवे से जोड़ती है। इस पर करीब 35 करोड़ रुपये की लागत आनी है। यह सड़क गंज से विदुरकुटी को भी सीधे जोड़ेगी।


नहर पटरी पर सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिस पर 45 करोड़ की लागत आएगी। अबकी बार प्रस्ताव के अनुमोदन की उम्मीद भी है।
....हेमंत प्रताप, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें