फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानु ने तहसील में किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
नजीबाबाद तहसील परिसर में धरना देते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन भानु ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। खाद्य पदार्थों में मिलावट सहित कई मामलों को लेकर अधिकारियों को अपने बीच बैठा कर किसानों ने स्पष्टीकरण लिया।
विज्ञापन

भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष चौ. रोहिताश सिंह, तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला प्रभारी अनिल कुमार, चौ. राजेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, चौ. राकेश कुमार के नेतृत्व में किसानों ने तहसील में प्रदर्शन किया। किसानों ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति विभाग की उदासीनता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अपने बीच बैठा कर विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार और उदासीनता पर खरी-खोटी सुनाई। किसानों ने खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत निगम, लोनिवि के अधिकारियों के सामने समस्याएं रखीं।
किसानों ने एसडीएम विजय वर्धन तोमर को समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चीनी मिल नजीबाबाद का गत पिराई सत्र का तत्काल भुगतान कराने, चंदनपुरा को प्रदूषण मुक्त कराने, सरवनपुर से खाईखेड़ी गांव तक खस्ताहाल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। किसानों के प्रदर्शन में नीरज चाहल, जितेंद्र हुड्डा, जगवीर सिंह, अब्दुल हई, मोहित कुमार, हिमांशु चौधरी, अनुदीप सिंह सहित अनेक किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें