फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन के साथ चीनी का पेराई सत्र शुरू

विज्ञापन
नजीबाबाद चीनी मिल पर पहली तौल को पहुंचे किसान को सम्मानित करते एसडीएम। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
हवन के साथ चीनी का पेराई सत्र शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह की उपस्थिति में एसडीएम विजय वर्धन तोमर, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने चीनी मिल के 34वें पेराई सत्र का शुभारंभ किया। पंडित जितेंद्र डबराल के नेतृत्व में हवन पूजन के बाद मुख्य अतिथि ने बटन दबाकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। अतिथियों ने चीनी मिल की चेन में गन्ना डालकर पेराई शुरू कराई। चीनी मिल गेट पर बैल बुग्गी से गन्ना लेकर आए बिजौरी निवासी रामकुुमार को चीनी मिल की ओर से पहली तौल के लिए सम्मानित किया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर पहुंचे गांव चंदनपुरा निवासी मो. साकिब ने पहली तौल कराई। चीनी मिल की ओर से ट्रॉली चालक को सम्मानित किया गया। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह, सीसीओ डॉ. एसएस ढाका ने जनप्रतिनिधियों और किसानों का पेराई सत्र उद्घाटन अवसर पर स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौ. कुलबीर सिंह, धीरेंद्र सिंह, सुनील चौधरी, बाबूराम तोमर, वरिंदर सिंह बाठ, शैलेंद्र सिंह, हिमांशु राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें