फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी युवक की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी युवक की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगलसोती के गांव कामराजपुर में ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान बंद कर गांव तिसोतरा लौट रहे बाइक सवार सौरभ (22) पुत्र जयवीर सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव मंगोलपुरा, बिजनौर निवासी सौरभ अपने फूफा गांव तिसोतरा निवासी सत्यपाल सिंह के यहां रहता था। उसकी कामराजपुर में मोटर पार्ट्स की दुकान थी। बृहस्पतिवार की रात्रि 9:30 बजे सौरभ दुकान बंद कर बाइक से गांव तिसोतरा लौट रहा था तभी किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। नांगलसोती पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें