फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइडलाइन के अनुसार खोले व्यापारिक प्रतिष्ठान

विज्ञापन
बिजनौर में घंटा घर दुकानों पर खरीददारी करने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गाइडलाइन के अनुसार खोले व्यापारिक प्रतिष्ठान
विज्ञापन

बिजनौर। बाजार खुलने की छूट मिलने के बाद बृहस्पतिवार से व्यापारियों ने दुकानें खोलीं। बाजार में दूसरे दिन भी भीड़ नजर आई। पुलिस ने चेकिंग चलाकर लोगों के वाहनों के चालान काटे।
प्रशासन ने बुधवार से दुकानें खोलने को हरी झंडी दी थी और दुकान खोलने के दिन निर्धारित किए थे। हालांकि बुधवार को सभी दुकानें खुल गईं थी। लेकिन प्रशासन ने बृहस्पतिवार को गाइड लाइन का पूरा ध्यान रखा। दुकानदारों से भी बात की। बृहस्पतिवार को कपड़े, किताबों, मोबाइल आदि की दुकान नहीं खुलीं। घड़ी, चश्मे, कॉस्मेटिक, जूते, चप्पल, फ्रिज, टीवी, फर्नीचर, बर्तन आदि की दुकानें खुली रहीं। बाजार बंद होने के समय का पुलिस पूरा ध्यान रख रही है। छह बजे के बाद दुकान नहीं खुलने दी जा रही हैं। आधी दुकानें खुलने के बाद भी बाजार में लोगों की बहुत भीड़ आ रही है। हालांकि जनता अभी खरीदारी से दूरी बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि नियम के अनुसार ही व्यापारी दुकान खोलें। बाजार खुलवाकर प्रशासन ने व्यापारियों की मांग पूरी की है और उनकी मदद की है। अब व्यापारी भी दुकान खोलने में नियमों का पालन करें। व्यापारी अपनी दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का खुद पालन कराएं। बिना मास्क के आए किसी भी व्यक्ति को व्यापारी सामान न बेचें।

बिजनौर में शंभा बाजार में उमड़ी भीड़।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें