फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर-दिल्ली रूट पर बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर-दिल्ली रूट पर बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे
विज्ञापन

बिजनौर। परिवहन विभाग आने वाले त्योहारों को लेकर तैयारी में जुट गया है। त्योहार के मौके पर बसों में यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है। इसी को देखते हुए परिवहन विभाग पहले से ही तैयारी कर रहा है। दिल्ली रूट पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
त्योहारों पर दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है। अक्तूबर में दशहरा, दीपावली जैसे बड़े त्योहार हैं। जिसकी वजह से बसों में भीड़ अधिक रहेगी। जिसके चलते दिल्ली रूट पर भी बसों के फेरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा विभाग के अधिकारी यह भी देख रहे हैं कि जिले में किस रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है। उसी हिसाब से बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक हर त्योहार के मौके पर दिल्ली, नजीबाबाद, धामपुर, चांदपुर, मुरादाबाद मार्गों के यात्रियों की ज्यादा संख्या रहती है। इन्हीं सब को देखते हुए त्योहार आने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिससे यात्रियों को सफर में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
त्योहार के मौके पर यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए परिवहन पहले से तैयारियों में जुट गया है। सभी रूटों पर बसों के फेरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
- धीरज सिंह पंवार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें