फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: झालू में बनेगा बस अड्डा, जमीन चिह्नित कर शासन को भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गांव-गांव तक रोडवेज बस सेवा पहुंचाने को जोर दिया जा रहा है। जिसके चलते बिजनौर में भी यातायात व्यवस्था बेहतर के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जी हां, झालू में नया बस अड्डा बनेगा। जमीन चिन्हित कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर झालू में नया बस अड्डा बनने से आसपास के 20 से ज्यादा गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। यहां से ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोडवेज बसों का संचालन हो सकेगा। जिससे ग्रामीण बस सेवा भी बेहतर होगी। इसी सप्ताह परिवहन निगम की चार सदस्य टीम ने झालू में जमीन का निरीक्षण किया। झालू में स्टेडियम के पास 1530 वर्गमीटर जमीन बस अड्डे के लिए चिन्हित की गई है।
निगम के स्थानीय अधिकारियों ने बस अड्डे के जमीन उपयुक्त बताते हुए निर्माण के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक ममता सिंह, सेवा प्रबंधक अनुराग यादव, सहायक अभियंता अनिल कुमार शर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने निरीक्षण के बाद जमीन उपयुक्त होने की रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें