फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से लखनऊ के लिए शुरू होगी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से लखनऊ के लिए शुरू होगी बस सेवा
विज्ञापन

बिजनौर। अब जिले के लोगों को लखनऊ आने जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए अवध डिपो ने बिजनौर से जनरथ की शुरुआत की है। यहां से लखनऊ के लिए अब तक कोई बस सेवा नहीं थी। अब जिले के लोगों के लिए अवध डिपो ने ये सुविधा दी है। कार्यवाहक बस स्टेशन प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि बस सेवा रोजाना के लिए यहां से शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि रोजाना एक बस कैसरबाग लखनऊ से बिजनौर के लिए रात आठ बजे से चला करेगी, जबकि यहां से रोजाना सुबह दस बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि जनरथ बस बिजनौर से सुबह दस बजे चलेगी। सुबह 11 बजे नूरपुर, 12:05 बजे मुरादाबाद, बरेली सेटेलाइट 02:20 बजे, शाहजहांपुर साढ़े चार बजे, हरदोई 06:05 बजे, संडीला 07:35 बजे और केसर बाग 08:40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें