फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फ्लाईओवर पर बस हुई खराब, ढाई घंटे लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किलोमीटर लंबा जाम लगने से वाहन चालकों को हुई परेशानी
विज्ञापन

पुलिस से बड़े वाहनों को बाईपास से निकाल कर आवागमन सुचारु कराया

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद/नजीबाबाद। मेरठ-पौड़ी हाईवे स्थित जलालाबाद फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार को एक निजी बस खराब हो गई। इससे हाईवे पर करीब दो किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। करीब ढाई घंटे वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस से बड़े वाहनों को बाईपास से निकाल कर आवागमन सुचारु कराया।

नजीबाबाद के जलालाबाद फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े दस बजे बिजनौर जा रही निजी बस खराब हो गई। इससे फ्लाईओवर पर गुजर रहे लंबी दूरी के वाहन जाम में फंस गए। नगर पंचायत जलालाबाद के निकट क्षेत्रीय यातायात भी अवरुद्ध हो गया। करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लगने से आवागमन काफी समय तक ठप रहा।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जलालाबाद क्षेत्र की पुलिस जाम स्थल पहुंची। प्रात: करीब 11 बजे से लगा जाम ढाई घंटे तक जारी रहा। इस दौरान लंबी दूरी के वाहन और राहगीर जाम में फंसे रहे। जाम खुलवाने के लिए पुलिस टीम ने लंबी दूरी के बड़ी संख्या में वाहनों को बाईपास मार्ग से निकाला।
विज्ञापन


फ्लाईओवर पर बनवाए सीढि़यां, राहगीरों को मिलेगी राहत
जलालाबाद। जलालाबाद क्षेत्र के हाईवे फ्लाईओवर पर आए दिन जाम लगता है। जाम से जलालाबाद और आस-पास के राहगीर परेशान रहते हैं। पूर्व चेयरमैन मो़ याकूब राईन, काजी अफ्फानुलहक, अख्तर राईन, नफीस अहमद, याकूब अंसारी ने हाईवे अथॉरिटी और प्रशासन से क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग पार करने के लिए फ्लाईओवर की सीढि़यां बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें