कोहरे में टकराए बस और ट्रक
झालू। नगर के निकट एक रोडवेज बस व ट्रक की घने कोहरे के चलते आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बस चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। नगर के निकट स्थित एक ढाबे के निकट घना कोहरा होने के कारण बुधवार को बिजनौर से मुरादाबाद जा रही एक रोडवेज बस की भूसे से लदे सामने से आ रहे एक ट्रक की भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बस चालक थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव उलेढ़ा निवासी ब्रह्मपाल पुत्र चेतराम को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बस में सवार कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।