फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परिषदीय स्कूलों की छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों की छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन

बिजनौर। छात्राएं किसी भी विषम परिस्थिति उत्पन्न होने पर उसका डटकर बिना डरे सामना कर सकें, इसके लिए अब परिषदीय उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशेष शिविर में प्रशिक्षक छात्राओं को जूडो, कराटे व ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं जिले के 14 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाएं जाएंगे। इसके लिए शारीरिक शिक्षा विषय के अनुदेशकों व खेल के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। खेल शिक्षक उन्हें जूडो, कराटे व ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देंगे। प्रत्येक विद्यालय में 25-25 दिन का विशेष शिविर लगाया जाएगा। जिला समन्वयक मित्रलाल गौतम ने बताया कि बालिका शिक्षा योजना के तहत दिसंबर के अंतिम सप्ताह से छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव का कहना है कि उच्च प्राथमिक विद्यालय व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो, कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशेष प्रशिक्षण में प्रशिक्षक द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें