फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जला रावण का पुतला, श्रीराम की जय जयकार

विज्ञापन
बिजनौर के रामलीला मैदान में विजयदशमी के पर्व पर जलता रावण का पुतला। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जला रावण का पुतला, श्रीराम की जय जयकार
विज्ञापन

बिजनौर। असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार दशहरा जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बिजनौर शहर के रामलीला मैदान में उत्सव का माहौल रहा। रामलीला मंचन में राम ने रावण की नाभि में तीर मारकर अहंकारी का अंत किया। रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों पर तीर चलाकर दहन किया। पुतलों का दहन होते ही जमकर आतिशबाजी हुई।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी मुख्य अतिथि रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, एसपी दिनेश सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार, एसडीएम मोहित कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने बाण में अग्नि प्रज्ज्वलित की। श्रीराम ने अग्निवाण चलाकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। रावण दहन देखने के लिए मेले में काफी भीड़ उमड़ी। रामलीला ग्राउंड के आस पास जाम के हालात बने रहे। जिसके चलते पुलिस को ट्रैफिक डायवर्जन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें