फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदकी और नजीबाबाद चीनी मिल आज होंगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदकी और नजीबाबाद चीनी मिल आज होंगी बंद
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की दो और चीनी मिल बुंदकी व नजीबाबाद शनिवार को बंद हो जाएंगी। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि बुंदकी चीनी मिल ने पिछले साल एक 104 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 12.92 लाख क्विंटल चीनी बनाई थी। इस बार मिल ने रिकॉर्ड 128 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके 14.50 लाख क्विंटल चीनी बनाई है। इसके अलावा नजीबाबाद चीनी मिल ने पिछले साल 47.54 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके 5.92 क्विंटल चीनी बनाई थी। इस बार मिल ने 52 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके 6.22 लाख क्विंटल चीनी बनाई है। डीसीओ ने बताया कि मिलों ने शुक्रवार को 6.85 करोड़ का भुगतान किया है। बरकातपुर चीनी मिल ने छह करोड़ व बिलाई चीनी मिल ने 83.61 लाख रुपये का भुगतान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें