फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: नजीबाबाद के मार्गों पर गूंजने लगे बम भोले के जयकारे

Fri, 10 Feb 2023 09:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग से गुजरते कांवड़िये।
विज्ञापन
- मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे कांवड़िये
विज्ञापन

फोटो-10एनजेडबी05ए, 05बी, 05सी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। कांवड़ यात्रा शुरु होते ही मार्गों पर बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे हैं। मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को अनेक कांवड़ियों ने मोटा महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने के बाद शिवभक्तों के लिए पहला पड़ाव मोटा महादेव मंदिर ही पड़ता है। नजीबाबाद क्षेत्र से गुजरने वाले सभी कांवड़िये मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने के बाद ही अपने गंतव्य को रवाना होते हैं। मंदिर के महंत शशिनाथ का कहना है कि मंदिर परिसर में भैरव बाबा का मंदिर भी है, भगवान शिव का जलाभिषेक करने के उपरांत शिवभक्त भैरव बाबा मंदिर में भैरव बाबा का सोटा लगवाते हैं, जिससे शिवभक्तों के दुख-दर्द और सफर की थकान दूर हो जाती है। शुक्रवार को मोटा महादेव मंदिर में अनेक कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया और अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटा महादेव के लिए अलग मिलती है गंगाजल की शीशी
हरिद्वार से कांवड़ उठाते वक्त कांवड़ियों को मोटा महादेव मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए अलग से एक शीशी अलग से दी जाती है। मोटा महादेव मंदिर पहुंचने पर कांवड़िये उसी के गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। कहा जाता है कि यदि कोई शिवभक्त मंदिर में जल चढ़ाए बिना आगे बढ़ जाता है तो उस शीशी का गंगाजल अपने आप ही सूख जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें