फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की जमीन पर बनी दुकानों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
स्योहारा में नगर पालिका की भूमि पर बनी गईं अवैध दुकानों को गिराती जेसीबी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पालिका की जमीन पर बनी दुकानों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन

स्योहारा। भूमाफिया द्वारा नगर पालिका नाले पर अवैध कब्जा कर बनाई गई दुकानों व मकान को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। एसडीएम के नेतृत्व में की गई कार्रवाई से भू माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण पर हो रही लगातार कार्रवाई से क्षेत्र के भूमाफिया भयभीत नजर आ रहे हैं। स्टेशन रोड उस्मान अली खां चौराहे पर नगर पालिका के नालों पर भूमाफिया ने अवैध कब्जा करके दुकान व मकान बना लिया था। ईओ एपी पांडेय ने बताया नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए 2020 से निरंतर नोटिस दिए जा रहे थे, लेकिन भूमाफिया द्वारा बार बार नोटिस देने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। एसडीएम विजय वर्धन ने मंगलवार दोपहर मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। नगर पालिका के कर्मचारियों से नाले बनी दुकानों तथा मकान को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। एसडीएम धामपुर विजय वर्धन ने भूमाफिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी रुप से सरकारी संपत्ति पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एपी पांडेय, थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर, अवर अभियंता सागर, नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव, लेखपाल बलवंत सिंह, लेखा लिपिक देवेंद्र सिंह नगर पालिका स्टाफ व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें