फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर भैंसा बुग्गी से टकराई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। कोटद्वार मार्ग पर तेज रफ्तार कार और बुग्गी की टक्कर में भैंसा बुग्गी चालक और भैंसे की घटनास्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना में बुग्गी सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात गांव समीपुर अड्डे के निकट तेज रफ्तार थार गाड़ी और भैंसा बुग्गी में टक्कर हो गई। भीषण टक्कर में गांव समीपुर निवासी भैंसा बुग्गी चालक 35 वर्षीय बाबू की घटनास्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना में बुग्गी का भैंसा भी मर गया। दुर्घटना में बुग्गी पर सवार समीपुर निवासी 38 वर्षीय चेतराम उर्फ लाला घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चेतराम को उपचार के लिए नजीबाबाद के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कार चालक रेलवे स्टेशन रोड निवासी इंद्रपाल सिंह उर्फ हनी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार चालक अपने परिवार को बड़िया से लेने के लिए जा रहा था, तभी घने कोहरे के बीच समीपुर जा रही भैसा बुग्गी से कार टकरा गई। भाकियू नेता एवं पूर्व प्रधान सरदार इकबाल सिंह, बलवीर सिंह, समीपुर के प्रधान सत्यवीर सिंह, सहित कई लोगों की उपस्थिति में दोनों पक्षों में समझौते के बाद पुलिस ने परिजनों की मांग पर मृतक बाबू का शव अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें