फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चुनाव भले ही टले, 169 दावेदार तैयारी में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव भले ही टले, 169 दावेदार तैयारी में जुटे
विज्ञापन

नगीना। भले ही निकाय चुनाव की तिथि का अभी कोई ऐलान नहीं हुआ, लेकिन सभासद व चेयरमैन का चुनाव लड़ने वाले सैकड़ों दावेदारों ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। हालत यह है कि पिछले दो माह में 169 दावेदारों ने नगर पालिका से अपने नो ड्यूज सर्टिफिकेट बनवा कर रख लिए हैं। जिसके चलते नगरपालिका नगीना की करीब एक लाख रुपये की बकाया वसूली भी हो गई।
प्रदेश के निकायों में सभासद व चेयरमैन का कार्यकाल लगभग पूरा होने के कगार पर है। नवंबर माह तक उम्मीद की जा रही थी कि 2023 के शुरुआत जनवरी माह तक निकाय चुनाव संपन्न हो जाएंगे। चुनाव में किस्मत आजमाने की तैयारी में जुटे दावेदारों ने आरक्षण की अंतिम सूची व चुनावी तारीख का ऐलान होने से पहले ही अपने आवेदन संबंधी तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया। जिसके चलते पिछले दो माह में नगर के 169 सभासद व चेयरमैन पद के दावेदारों ने पालिका से अपने नो ड्यूज सर्टिफिकेट प्राप्त कर लिए। नगरपालिका में टैक्स संबंधी कार्य को देखने वाले कर प्रभारी इकतेदार जैदी ने बताया कि नवंबर व दिसंबर माह में पालिका में 169 लोगों ने अपने नो ड्यूज सर्टिफिकेट (अदेयता प्रमाण पत्र) बनवाने के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनको समय रहते प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान पालिका ने करीब एक लाख रुपये की धनराशि कर बकाया के रूम में भी वसूल की हे। उन्होंने माना कि आमतौर पर लोग नो ड्यूज सर्टिफिकेट बनवाने बहुत कम आते हैं। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी पर किसी तरह का सरकारी कर बाकी तो नहीं है, इसके लिए नो ड्यूज सर्टिफिकेट लगाना पड़ता है। ऐसे में काफी समय से सरकारी कर ना जमा करने वाले लोगों को भी सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए बकाया जमा करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें