फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आंधी में गिरे पेड़ पर हुई रार में भाई को मारी गोली, गंभीर

Fri, 23 May 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम बांकपुर में गोली से घायल व्य​क्ति का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
कोतवाली देहात। थानाक्षेत्र के गांव बांकपुर में खेत की मेढ़ पर खड़े दो पेड़ आंधी में धराशायी हो गए। शुक्रवार सुबह इन पेड़ों पर अधिकार जताने के लिए भाइयों में हुई रार में बड़े भाई को गोली मार दी। गोली मारने से पहले फावड़े से भी जानलेवा हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

राजकुमार उर्फ राजू सुबह अपने खेत पर काम करने पहुंचा। खेत के पास ही उसके भाई सतेंद्र उर्फ संजय का खेत है। दोनों खेतों के बीच मेढ़ पर खड़े यूकेलिप्टिस के दो पेड़ आंधी में टूटकर गिर गए थे। दोनों पेड़ों को राजू काटने लगा। तभी सतेंद्र अपनी पत्नी विनोद देवी तथा बेटे हिमांशु के साथ खेत पर पहुंच गया। उन्होंने पेड़ों को अपना बताया, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मारपीट में सिर में फावड़ा लगने पर राजू लहुलूहान हो गया। इसी दौरान तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली राजू के हाथ में लगकर आरपार हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजू को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। सीओ नगीना अंजनी चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। गोली मारने वालों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़ित के घर पर पुलिस तैनात की गई है।


चंद पैसों के पेड़ के लिए चला दी गोली
ग्रामीणों के अनुसार यूकेलिप्टस के टूटे हुए पेड़ की कीमत कुछ हजार रुपए की होगी। इसके लिए सत्येंद्र ने अपने बड़े भाई के गोली मार दी। गोली मारने के बाद सतेंद्र, उसकी पत्नी विनोद देवी तथा पुत्र हिमांशु मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच की तथा सैंपल लिए।
विज्ञापन


गोलीकांड के विरोध में वकीलों ने रखी हड़ताल
राजू पिछले 16 वर्षों से बार काउंसिल बिजनौर के दफ्तर में प्राइवेट तौर पर काम करते हैं। बिजनौर जजी में वकीलों तक यह खबर पहुंची तो आनन फानन बैठक बुलाई गई। जिसमें हड़ताल का प्रस्ताव पास किया गया। शुक्रवार को वकील इस हमले के विरोध में हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें