फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शुचिता की हत्या के आरोपी भाई-भतीजा गिरफ्तार

विज्ञापन
धामपुर में पुलिस की गिरफ्त में हत्याआरोपी। संवाद
विज्ञापन
जून में युवती का शव नौगांवा में नहर से बरामद हुआ था
विज्ञापन

अपनी मर्जी से करना चाहती थी शादी, भाई को नहीं था मंजूर

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। पुलिस ने युवती शुचिता उर्फ सोनी की हत्या के मामले में मृतका के भाई और भतीजे को गिरफ्तार किया है। जून में युवती का शव नौगांवा में नहर से बरामद हुआ था। वह अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी, जो भाई को मंजूर नहीं था।
कोतवाल क्राइम अता मुहम्मद ने बताया कि मोहल्ला बाड़वान निवासी विपिन कुमार ने आठ जून को धामपुर कोतवाली में बहन सुचीता उर्फ सोनी (31) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लापता होने के बाद युवती का शव नौगांवा में नहर से बरामद हुआ था। पुलिस युवती की मौत के मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच पड़ताल में उसके भाई विपिन पुत्र परवीन और भतीजे निशांत पुत्र अमित की संलिप्तता सामने आई है। बताया कि युवती अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी, जो भाई को मंजूर नहीं था। इसी वजह से उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें