फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नसीरपुर-जसमौरा में 3.09 करोड़ रुपये से बनेगा गांगन नदी पर पुल

विज्ञापन
नहटौर क्षेत्र में नसीरपुर-जसमौरा में बनने वाले गांगन नदी के पुल के निर्माण के लिए पूजन करते विध
विज्ञापन
भूमि पूजन के बाद विधायक ओम कुमार ने रखी पुल की नींव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। विधायक ओम कुमार ने नसीरपुर-जसमौरा में बनने वाले गांगन नदी के पुल के लिए विधिविधान से भूमि पूजन किया। पुल निर्माण के लिए शासन की ओर से तीन करोड़ नौ लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं।




गांव नसीरपुर-जसमौरा में गांगन नदी पर वर्षों पुराना पुल था, जो अब नीचा पड़ चुका था। बरसात में गांगन का जल इस पुल के ऊपर से गुजरता था। इससे ग्राम कलाली, जसमौरा, नसीरपुर, मिर्जापुर आदि का सम्पर्क ब्लॉक मुख्यालय से कट जाता था। ग्रामीणों को जोखिम उठाकर उक्त पुल से गुजरना पड़ता था। इस पुल से गुजरते समय पानी में बह जाने के कारण कई लोग की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

विधायक ओम कुमार और लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन शादाब अहमद ने पुल का स्थलीय निरीक्षण किया था। विधायक के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने 15 मीटर सेतु के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। पुल निर्माण के लिए 3 करोड़ 9 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए है। बुधवार को विधायक ओमकुमार गांव पहुंचे तथा भूमि पूजन करने के बाद पुल की नींव रखी। जिसके बाद पुल निर्माण कार्य को शुरू किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नहटौर राकेश चौधरी, ब्लॉक प्रमुख धामपुर नीरज ठाकुर, पीडब्लूडी एक्शन शादाब खान, जेई राजेश कुमार, दानवीर सिंह, मनोज हिटलर, चमन दहिया, हिमांशु पराशर, निश्चल कुशवाह, विधायक प्रतिनधि मंजीत सिंह, राजीव चौहान, प्रधान योगेश सैनी, जसवंत सिंह, ब्रजपाल सिंह, संजीव प्रधान, सागर प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें