फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मनरेगा में 11 लाख का गबन, दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीर नगर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

- कोतवाली देहात ब्लॉक के तत्कालीन बीडीओ और सहायक लेखाकार के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कोतवाली देहात ब्लॉक में मनरेगा में 11 लाख से अधिक गबन का मामला सामने आया है। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने मामले में तत्कालीन बीडीओ और सहायक लेखाकार के खिलाफ पुलिस में एफआईआर कराने के निर्देश बीडीओ कोतवाली देहात को दिए हैं।

यह मामला वित्तीय वर्ष 2021-22 का है। कोतवाली देहात ब्लाक में संजय कुमार नायक बीडीओ तैनात थे, जो वर्तमान में पदोन्नति प्राप्त करके परियोजना निदेशक डीआरडीए संत कबीरनगर हैं। उसी समय इसरार अहमद सहायक लेखाकार थे, जो वर्तमान में सहायक लेखाकार ब्लाॅक जलीलपुर में है। कोतवाली देहात के बीडीओ बीडीओ ऋषिपाल सिंह ने सीडीओ पूर्ण बोरा से प्रशासनिक मद में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत की। इस पर सीडीओ ने लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार तथा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। समिति ने ब्लाक में मामले से जुड़े अभिलेखों की जांच की। समिति ने जांच में प्रशासनिक मद में 10,77,154 रुपए का गबन पकड़ा। जांच समिति की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन बीडीओ/ वर्तमान पीडी संत कबीरनगर और तत्कालीन सहायक लेखाकार इसरार अहमद को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए बीडीओ कोतवाली को पुलिस में एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। आरोपियों को विभागीय कार्रवाई के लिए आरोप पत्र देने को कहा गया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें