फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पुल टूटा, हादसों का खतरा बढ़ा

Sat, 04 Jun 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर ध्वस्त हुई पूर्वी गंगनहर शाखा पुल की साइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में नजीबाबाद-बिजनौर के बीच नेेशनल हाईवे पर स्थित पूर्वी गंगनहर शाखा के पुल की साइड अज्ञात वाहन की टक्कर से ध्वस्त हो गई। साइड की मरम्मत न होने से एक युवक बाइक समेत नहर में गिर गया।
विज्ञापन


संयोग से नहर में पानी कम होने से युवक की जान बच गई। क्षेत्रवासियों ने साइड की जल्द मरम्मत न होने पर गंभीर हादसे की आशंका जताई।
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर तीन दिन पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से नहर पुल की साइड ध्वस्त हो गई।

पुल की साइड का काफी हिस्सा नहर में गिर गया। बृहस्पतिवार को हाईवे से गुजरते समय अनियंत्रित होकर एक युवक बाइक समेत नहर में गिर गया। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने नहर में गिरे युवक को बाहर निकाला।

संयोग से नहर में पानी कम था, जिससे युवक की जान बच गई। बाइक की मरम्मत कराकर युवक गंतव्य के लिए रवाना हो गया। लोनिवि ने पुल की ध्वस्त हुई साइड को दोबारा बनाने का काम अब तक शुरू नहीं किया है। एनएच-119 के अलावा एनएच-74 पर पहुंचने के लिए बाईपास मार्ग पर पहुंचने के लिए नहर पुल से ही गुजरना होता है।
विज्ञापन


एक ही पुल पर दो राष्ट्रीय राजमार्गों के यातायात का दबाव होने के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया है। क्षेत्रवासियों महमूद चौधरी, देवदत्त, विजेद्र सिंह, नीटू सिंह आदि ने गंभीर हादसे की आशंका व्यक्त करते हुए पुल की साइड शीघ्र बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें