फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब हाल: अखिलेश यादव की सभा के लिए बनाए गए हेलीपैड की ईंट चोरी, रंगे हाथ पकड़ा गया ट्रैक्टर चालक, केस दर्ज

Mon, 13 May 2024 09:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में चोरी करते ट्रैक्टर चालक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।बताया गया कि अखिलेश यादव की सभा के लिए बनाए गए हेलीपैड की ईंट चोरी की गई थी। सभासद समेत दो के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ले जाता चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा के लिए बनाए गए हेलीपैड की ईंटों की चोरी करने का मामला सामने आया है। एक ट्रैक्टर के चालक को रंगे हाथ पकड़ा गया है। मामले में नगीना से सपा उम्मीदवार के प्रतिनिधि ने नहटौर के सभासद और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए ट्रैक्टर चालक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


प्रथम चरण में 19 अप्रैल के लोकसभा चुनाव में नगीना सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मनोज कुमार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 13 अप्रैल को नहटौर आए थे। उनकी जनसभा नगर के जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई थी। सपा उम्मीदवार के खर्च पर अखिलेश यादव के हेलिकॉप्टर की लैंडिग के लिये हेलीपैड नहटौर-कोतवाली रोड पर खाली पड़े एक मैदान में बनाया गया था।

16 अप्रैल को आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा भी उक्त मैदान में ही हुई थी। उनका हेलिकॉप्टर भी इसी हेलीपैड पर ही उतरा। बताया गया कि हैलीपेड बनाने में 18 हजार ईंटें लगाई गई थी। सपा प्रत्याशी मनोज कुमार के प्रतिनिधि सुधीर कुमार पुत्र मुनीराचंद निवासी ग्राम नरगदी गंधू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 मई की रात कुछ लोग हेलिपैड में लगी ईंटों को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर ले जा रहे थे। मौके पर पहुंचे तो देखा कि अलीम ड्राइवर ट्राली में ईंटें भर रहा है जबकि सभासद मोमिन भी मौके पर मौजूद था। उनसे ईंट उठाने के बारे पूछा तो उन्होंने एक जनप्रतिनिधि के पति और विधायक के पीए से पूछकर ईंट उठाने की बात कही।

यह भी पढ़ें: बेटियों पर आफत: छात्राओं के पीछे चाकू लेकर दौड़े सिरफिरे, ऐसे बचाई जान, प्रधानाचार्य ने थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभासद और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया गया है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि हेलीपैड की ईंट गायब हुई थी। मामले में ट्रैक्टर चालक अलीम पकड़ा गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: बंद कमरे में मिला युवक का शव, सिर पर मिले चोट के निशान, साथी फरार, हत्या की आशंका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें