फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल कराया गया बॉयलर पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद चीनी मिल में हुआ बॉयलन पूजन
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र के शुभारंभ के लिए यज्ञ कर बॉयलर पूजन किया गया। मिल के प्रबंधक सुखवीर सिंह ने चीनी मिल के बॉयलर में अग्नि प्रवाहित की।
नजीबाबाद चीनी मिल में पंडित आचार्य जगदीश कुकरेती ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बॉयलर पूजन संपन्न कराया। मुख्य यजमान चीनी मिल के प्रबंधक सुखवीर सिंह ने मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार, मुख्य रसायनविद् वीके मिश्रा की उपस्थिति में चीनी मिल के बॉयलर में अग्नि प्रवाहित की। सुखवीर सिंह ने कहा कि नवंबर माह के प्रथम पखवाड़े में मिल के पराई सत्र शुरू होने की संभावना है। उन्होंने किसानों से आगामी पेराई सत्र में चीनी मिल को ताजा और साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उप मुख्य अभियंता पंकज रावत, राजेंद्र सिंह, आरएस गुप्ता, विवेक यादव, लवकुश शर्मा, राजेंद्र सिंह, अजीत यादव, अनिल बंसल, सुशील सिंह, रामनिवास मिश्रा, सुशील त्रिपाठी, राजेंद्र चौधरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें