फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बढ़ापुर में चिह्नित स्थानों पर नहीं जल रहे अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार पर कुछ ही स्थानों पर गीली लकड़ियां डालने का लगाया आरोप
विज्ञापन

बढ़ापुर। शीत लहर और कड़ाके की ठंड के बावजूद कस्बे में नगर पंचायत की अलाव व्यवस्था का पूर्ण प्रबंध नहीं होने पर लोगों ने नगर पंचायत से अलाव व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।
पिछले कई दिन से धूप नहीं निकलने और घना कोहरा छाने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूर्व में नगर पंचायत बोर्ड कमेटी की बैठक में कस्बे में अलाव व्यवस्था के लिए लाखों रुपयों का एस्टीमेट पेश किया गया था। नगर पंचायत ने कस्बे के करीब 20 स्थानों को चिह्नित कर एक ठेकेदार को अलाव जलाने का ठेका दिया है। बताते हैं कि कस्बे में सुबह शाम अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है, लेकिन कस्बे वासियों का कहना है कि गिने चुने स्थानों पर ही अलाव जलाए जा रहे हैं। अलाव की खानापूर्ति के लिए गीली लकड़ियां रखी जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता ठाकुर अजयराज सिंह एड., पंचायत सदस्य राहुल कश्यप, सुरेंद्र कर्णवाल व वीरेंद्र सैनी का आरोप है कि बढ़ापुर कस्बे में अलाव की व्यवस्था ठप है। उन्होंने अलाव व्यवस्था का पूर्ण प्रबंध कराने की मांग की है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. दिलशाद अंसारी का कहना है कि कस्बे के सभी चिह्नित स्थानों पर ठेकेदार द्वारा अलाव जलाने के लिए लकड़ियां डाली जा रहीं हैं। कस्बे वासियों ने उनसे भी शिकायत की है। वह इसकी जांच कराकर कस्बे में अलाव जलाने की समुचित व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें