संवाद न्यूज एजेंसी अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव भागीजोत में पीएसी के जवान लोकेंद्र (27) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अमला नदी के किनारे पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों हत्या की आशंका जताई है।
लोकेंद्र पीएसी की नाैवीं बटालियन मुरादाबाद में सिपाही के पद पर तैनात था। वर्तमान में उसकी कुंभ मेले में ड्यूटी लगी हुई थी। वह मंगलवार की सुबह अपने घर पर आया था। बुधवार की शाम उसका शव अपने ही खेत पर यूकेलिप्टिस के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला।
एएसपी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रीपाल सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।