फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से बोर्ड परीक्षार्थियों परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती से बोर्ड परीक्षार्थी परेशान
विज्ञापन

बिजनौर, रेहड़। बिजली की कटौती से ग्रामीण उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीणों ने आपूर्ति का समय बढ़ाने की मांग की है।
गांव कासमपुर गढ़ी मानियावाला, बादीगढ़ आदि आधा दर्जन गांवों में काफी दिनों से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। दिन रात में कई कई घंटे की कटौती की जा रही है। जिसके कारण ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण महाराज, बलजीत, मुनेश, राजीव, नईम आदि का कहना है कि बिजली की अंधाधुंध कटौती से बोर्ड परीक्षार्थी भी परेशान हैं। 18 फरवरी से बोर्ड की परीक्षा शुरू होने जा रही हैं। लेकिन बिजली की कटौती से छात्र छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों का कहना है कि रात में ही पढ़ाई करने का माहौल बनता है, लेकिन बिजली न आने से परेशानी होती है। ग्रामीणों ने आपूर्ति का समय बढ़ाने की मांग की है। जेई रणजीत मौर्या का कहना है कि उनके स्तर से कोई कटौती नहीं की जा रही है। कंट्रोल रूम से जितनी सप्लाई मिल रही है उतनी ही दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें