धामपुर भगत सिंह चौक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
धामपुर में नगर की जामा मस्जिद चौक पर एकत्रित हुए लोगों ने आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर और सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। आतंकवाद का पुलता फूंका। राहत पठान, अरमान अहमद ने कहा कि घटना अत्यंत कायरतापूर्ण है। अरमान अहमद, डा.ॅ जावेद, शहबाज, साकिब, अमिष रस्तोगी, मान राजपूत, विजय वर्मा, अबरार अहमद आदि मौजूद रहे। वहीं, समना सराय में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। पद्म चौहान, विपिन, सुभाष सैनी, मेघराज सिंह, सर्वेश शर्मा रहे। धामपुर में सब्जी आढ़ती ऐसोसिएशन के कार्यकर्ता बड़ी मंडी में एकत्र हुए। यहां से भगत सिंह चौक पहुंचे और कैंडल जलाकर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राजू नारंगा पंजाबी, पतराम सैनी, बोबी सैनी, मदन सिंह, अवरार सिंह, ,खुशीराम सैनी, राजू, छोटे, राइन, मुमताज, हैदर आदि रहे।
बिजनौर में फौज में जाने के लिए प्रेरित करेगा और युवाओं को फौज की तैयारी के बारे में जागरूक करेगा। इस संबंध में इस साल बजरंग दल द्वारा बड़ा कैंप लगाया जा रहा है। कैंप में तीन दिन तक युवाओं को फौज में भर्ती के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा देश के लिए शहीद हो चुके परिवारों में भी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता जाएंगे और परिजनों का हालचाल लेंगे। बजरंग दल अब युवाओं को फौज से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। बजरंग दल युवाओं को फौज भर्ती की तैयारी, लिखित परीक्षा व ट्रेनिंग आदि के बारे में पूरी जानकारी देगा। इसके लिए पूरे जिले का एक तीन दिन का कैंप लगाया जाएगा। युवाओं को तीन दिन तक कैंप में ही रखा जाएगा। कैंप में युवाओं को पूरी जानकारी दी जाएगी। परीक्षा से जुड़े सवालों को हल कराने आदि के लिए शिक्षकों को विशेष रूप से बुलाया जाएगा। राष्ट्रीय संघसेवक संघ व हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं को युवाओं को कैंप में लाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके अलावा हिंदू संगठन के कार्यकर्ता फौज में रहकर शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों से मिलेंगे। उनका हालचाल लेंगे।