प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाइयों का होगा चुनाव
बिजनौर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा व महामंत्री ठाकुर संजय सिंह ने जिले की ब्लॉक इकाइयों का चुनाव कराने की घोषणा कर दी है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा व महामंत्री ठाकुर संजय सिंह ने जिले की ब्लॉक इकाइयों के कालातीत होने पर सात सितंबर को सभी विकास क्षेत्रों की ब्लॉक इकाइयों का चुनाव कराने को कहा है। उन्होंने जारी पत्र में कहा है कि बिजनौर जनपद में सभी ब्लाक क्षेत्रों की ब्लॉक इकाइयां कालातीत हो चुकी है। ऐसे में प्रांतीय पदाधिकारियों की देखरेख में ब्लॉक इकाइयों का चुनाव सात सितंबर को कराया जाएगा। इसके लिए प्रांत संगठन की ओर से जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी पत्र भेजा गया है। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रशांत सिंह के नेतृत्व में शनिवार को शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा, महामंत्री ठाकुर संजय सिंह, कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडे से शिक्षक भवन लखनऊ में मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं को अवगत कराया । प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष असीम कुमार चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष अफजलगढ़ जितेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी वरिष्ठ शिक्षक नेता भूपेंद्र सिंह चौहान आदि शामिल रहे।