ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता : सौ मीटर दौड़ में सारिक रावटी प्रथम
चांदपुर। ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विगत प्रतियोगिता चैंपियन छात्र शाहनवाज ने खिलाड़ियों को खेल भावना, सत्यनिष्ठा व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से खेलने की शपथ दिलाई। ब्लॉक जलीलपुर के कंपोजिट स्कूल त्रिपुरी में आयोजित प्रतियोगिता को ब्लॉक प्रमुख कुंतेश देवी ने शुभारंभ किया।
प्राथमिक स्तर में बालक वर्ग के सौ मीटर दौड़ में सारिक रावटी प्रथम, अरनेश धीवंरपुरा द्वितीय, निरूल घनसूरपुर तृतीय, 50 मीटर दौड़ में सुधांशु घनसूरपुर प्रथम, उमैर मसीत द्वितीय, अमित बकैना तृतीय, दो सौ मीटर में शारिक तिगरी प्रथम, अमित बकैना द्वितीय, गौरव घनसूरपुर तृतीय, 400 मीटर में निरूल घनसूरपुर प्रथम, गौरव घनसूरपुर द्वितीय, लक्की घीवंरपुरा तृतीय रहे। खो-खो में सब्लपुर तेली प्रथम रहा। कबड्डी में रावटी प्रथम, अकौंधा द्वितीय स्थान पर रहे।
लंबी कूद में प्रियांशु अकौंधा प्रथम, सादिम रारवटी द्वितीय, सारिक रावटी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में भूमिका घींवरपुरा प्रथम, रिया बास्टा द्वितीय, पलक घनसूरपुर तृतीय, सौ मीटर में पलक घनसूरपुर प्रथम, भूमिका घींवरपुर द्वितीय, अनामिका धींवरपुरा तृतीय, दो सौ मीटर में काजल अकौंधा प्रथम, अनामिका धींवरपुरा द्वितीय, रिया बास्टा तृतीय रहीं। 400 मीटर में काजल अकौंधा प्रथम, आंचल थुरैला द्वितीय, अनीता धींवरपुरा तृतीय रहीं। कबड्डी में धींवरपुरा प्रथम, बास्टा द्वितीय रहा। खो-खो में धींवरपुरा प्रथम, सब्दलपुर द्वितीय रहा। लंबीकूद में भूमिका धींवरपुर प्रथम, रिया बास्टा द्वितीय, पलक घनसूरपुर तृतीय रहे।