फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालावाली घाट पर गंगा मेले का उद्घाटन

विज्ञापन
बालाबाली गंगा घाट पर फीता काटकर गंगा मेले का उद्घाटन करते भाजपा नेता मौसम चौधरी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चंदक। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर थाना मंडावर छेत्र के बालाबाली स्थित गंगा घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, इस अवसर पर गंगा में गोता लगाने बाले श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाट पर सोमवार की सुबह से पहुंचनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को सदर विधायक पति मौसम चौधरी ने गंगा में दूध अर्पित कर मंत्रोच्चार के बीच मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर तहसीलदार सदर अनुराग सिंह, प्रधान पति देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। मेले में पहुंचने बाले श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर टेंट की बस्ती बसा दी। गंगा घाट के बड़े भूभाग पर अस्थाई टेंट बड़ी मात्रा में लगे हैं, जिसमें श्रद्धालु अपनी रात गुजारेंगे। इसके बाद मध्य रात्रि से ही गंगा में डुबकी लगाने का सिलसिला जारी हो जाएगा। मेले में भीड़ को देखते हुए मंडावर पुलिस के साथ साथ जिला प्रशासन और मेल कमेटी ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें