फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली शपथ

विज्ञापन
नूरपुर में ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान को शपथ दिलाते एसडीएम वीके मौर्य। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ली शपथ
विज्ञापन

नूरपुर। ब्लॉक में आयोजित समारोह में मंगलवार को नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एसडीएम वीके मौर्य ने शपथ दिलाई। दोपहर 11 बजे आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए हैं। गुंडाराज खत्म कर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया गया है। भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। चुनाव से पहले प्रमुख पद की दावेदारी कर रहे एक परिवार के चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथग्रहण समारोह में न पहुंचना चर्चा का विषय रहा। इस दौरान सीपी सिंह, आयुष चौहान, धर्मेंद्र जोशी, अवनी सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, विधायक कमलेश सैनी, पूर्व विधायक डॉ. वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें