नजीबाबाद में कंबल कारखाना परिसर में भरा पानी ।
- फोटो : NAZIBABAD
कंबल कारखाने की जल निकासी अवरुद्ध, भरा पानी
नजीबाबाद। कंबल कारखाने की जल निकासी अवरुद्ध होने से कारखाना परिसर में पानी भर गया।
रेलवे स्टेशन रोड पर कृष्णा टाकीज चौराहे के निकट करीब दो दशक से बंद कंबल कारखाने में चार माह पूर्व कंबल निर्माण का काम शुरू हुआ है। सड़क तल से कंबल कारखाना परिसर नीचा होने पर कारखाना जीर्णोद्घार में परिसर का भरान कार्य कराने का भी प्रस्ताव था। खादी ग्रामोद्योग ने पहली प्राथमिकता कंबल कारखाने के भवन के जीर्णोद्घार के साथ कंबल निर्माण कार्य शुरू करने को दी। कंबल कारखाने की जलनिकासी से जुड़ा नाला क्षतिग्रस्त होने पर हाल ही में नगरपालिका परिषद ने नाले का नए सिरे से निर्माण कराया था। शुक्रवार को हुई तेज बारिश से कंबल कारखाने की जलनिकासी ठप हो गई तथा परिसर में पानी भर गया। कारखाना प्रबंधक राम कवांर ने बताया कि कंबल निर्माण भवन तथा स्टोर तक पानी नहीं पहुंचा लेकिन स्टोर के आसपास पानी भरने से कारखाने द्वारा निर्मित कंबलों में नमी पहुंचने की कंबलों के खराब होने की आशंका है। बताया कि खादी ग्रामोद्योग को कारखाना परिसर में भराव कराने के संबंध में प्रस्ताव भेजा गया है।