फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली

विज्ञापन
बिजनौर में तिरंगा यात्रा निकालते किसान। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। किसानों से पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैराज रोड पर तहसील कार्यालय के पास एकत्र हुए। तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि किसान अपने खेतों में काम कराने के बजाए अपने बच्चों का भविष्य बचाने को आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं।किसानों की जमीन को पूंजीपतियों के पास गिरवी करने के लिए ही सरकार कृषि कानूनों को लाई है। हर हाल में इन कानूनों को वापस कराया जाएगा। पूर्व मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी ने कहा कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में महापंचायत होनी है। अधिक से अधिक किसानों को महापंचायत में ले जाया जाएगा। इस दौरान अतुल कुमार, सुरपाल सिंह, रामौतार सिंह, सुनील प्रधान, प्रमोद कुमार, महावीर सिंह, अतुल कुमार, विनीत मौर्य, दीपक तोमर आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें