किसानों ने ट्रैक्टर से निकाली तिरंगा यात्रा
नजीबाबाद/नांगलसोती। भाकियू ने नांगलसोती और नजीबाबाद में ट्रैक्टर, बाइकों से तिरंगा रैली निकाली। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. बलराम सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद परमार, जिला सचिव चौधरी महेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोनिवि गेस्ट हाउस से तहसील परिसर तक तिरंगा रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं और किसानों ने अमर शहीदों के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया गया। एसडीएम परमानंद झा और सीओ गजेंद्र पाल सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। रैली में भोपाल राठी, चौधरी रुकन सिंह, सरदार इकबाल सिंह, सौरभ चौहान आदि मौजूद रहे। उधर, नांगलसोती में भाकियू ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में भाकियू नेता दिगंबर सिंह, राजवीर सिंह, कुलवीर सिंह, राजीव कुमार, फिरोज, कामेंद्र सिंह, मोहम्मद यूनुस, जाकिर अली आदि मौजूद रहे।
नजीबाबाद में तिरंगा यात्रा लेकर तहसील पहुंचे किसान।- फोटो : NAZIBABAD